Featured

अधूरी कहानी

दोस्तो "एक कहानी ऐसी भी" मे एक बार फिर आपका स्वागत है|एक कॉलेज मे एक लड़की थी,बहुत ही सुंदर जितनी सुंदर थी उतनी ही ईमानदार|
ना किसी से झूठ बोलना ना फालतू की बाते करना बस अपने काम से काम|





















उसी कॉलेज मे एक लड़का था बह मन ही मन उससे बहुत ही प्यार करता था लड़का अक्सर उसके छोटे मोटे काम कर दिया करता था, बदले मे जब लड़की मुस्कुरा कर थैंक यू कहती,तो लड़के की खुशी की सीमा नही रहती|





















एक बार की बात है दोनों लोग साथ-साथ घर जा रहे थे तभी जोरदार बारिश होने लगी|




















दोनों एक पेड़ के नीचे बैठ गये,पेड़ बहुत छोटा था बूंद छन छन कर उससे नीचे आ रही थी|



















ऐसे मे बारिश से बचने के लिए दोनों एक दूसरे के बेहद क़रीब आ गए|













लड़की को इतने क़रीब पा कर लड़का अपने जज्बातों पर काबु ना रख सका
उसने लड़की को प्रपोज कर दिया लड़की भी मन ही मन चाहती थी, इस लिए माना नहीं कर पायी और हाँ कर दी, इस तरह दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा|



















एक बार की बात है लड़की उसी पेड़ के नीचे लड़के का इनतेज़ार कर रही थी लड़का बहुत देर से आता है, उसे देखकर लड़की नाराज़गी से बोली"तुम इतनी देर से क्यू आये?"




















मेरी तो जान ही निकल गयी यह सुनकर लड़का बोला "जानेमन" मै तुमसे दूर कहा गया था,मै तो तुम्हारे दिल मे रहता हूँ तुम्हे यकीन ना हो तो अपने दिल से पूछ लो|
लड़के की इस प्यरी सी बात को सुनकर लड़की अपना सारा गुस्सा भूल गयी,और बह दोड कर लड़के से लिपट गयी|



















एक दिन दोनों उसी पेड़ के नीचे बैठें बाते कर रहे थे,लड़की पेड़ के सहारे से बैठी थी और लड़का उसकी गोद मे सर रखकर लेटा हुआ था|
तभी लड़की बोली जानू अब तुम्हारी जुदाई मुझसे बरदस्त नही होती
तुम्हारे बिना एक पल भी मुझे १०० साल के बराबर लगता है तुम मुझ से शादी कर लो नही तो मै मर जाऊंगी|













लड़के ने झट से लड़की के मुह पर अपना हाथ रख दिया और बोला
मेरी जान ऐसी बाते मत किया करो|
अगर तुम्हे कुछ हो गया तो मै कैसे जिंदा रहूँगा,फिर बह कुछ सोचता हुआ बोला तुम चिन्ता मत करो मै जल्द ही अपने घर बालो से बात करूँगा|
धीरे धीरे काफी समय बीत गया,एक दिन की बात है दोनों उसी पेड़ के नीचे बैठें हुए थे|



















उस समय लड़के का चहरा उतरा हुआ था,लड़की के पूछने पर बह रोने लगा और बोला|
 जान मैंने अपने घर बालो को बहुत समझाया पर बह हमारी शादी के लिए तय्यार नही हुए|
उन्होंने मेरी शादी कही और तय कर दी है,यह सुनकर लड़की का कलेजा फट पड़ा उसका मन हुआ की बह जोर जोर से रोये
लेकिन उसने अपने जज्बात पर काबु पा लिया और बोली, मैंने तुमसे सच्चा प्यार किया है मै तुम्हे कभी भूल नही सकती|



















लड़का बोला "प्लीज मुझे माफ कर देना"वैसे अगर तुम चाहो तो हम हमेशा अच्छे दोस्त रह सकते है|

लड़की यह सुनकर ज़ार ज़ार रोने लगी,लड़के ने उसे समझाया और फिर दोनों रोते हुए अपने अपने घर चले गये|
देखते ही देखते लड़के की शादी का दिन आ गया,लड़के को यकीन था की उसकी शादी मे उसकी दोस्त जरूर आयगी पर ऐसा नही हुआ|














 हाँ लड़की का भेजा हुआ एक गिफ्ट पैक जरूर मिला|
लड़के ने काँपते हाथों से उसे खोला और देखते ही बेहोश हो गया|
गिफ्ट पैक मे और कुछ नही खून से लथपथ लड़की का दिल रखा हुआ था और साथ ही एक चिट्ठी|




















जिसमे लिखा हुआ था अरे पागल अपना दिल तो लेते जा बरना अपनी पत्नि को क्या देगा|












दोस्तो किसी के लिए मोहबत टाईम पास होतीं है और किसी के लिए जींदगी|
 इस लिए मोहबत निभाने के लिए करो टाईम पास के लिए नही|


Comments

Post a Comment

Popular Posts